Breaking

DGP’s obscene video : ऑफिस में अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, आरोपों पर दी सफाई

National RRT News Desk 20 January 2026

post

DGP’s obscene video : कर्नाटक से सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) रामचंद्र राव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया, हालांकि रामचंद्र राव ने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया।

Advertisement


मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सख्त कदम उठाया है और अश्लील वीडियो प्रकरण में डीजीपी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना ही वरिष्ठ अधिकारी क्यों न हो।


इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि सरकार वरिष्ठता की परवाह किए बिना कार्रवाई करेगी, जबकि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एस. सुरेश कुमार ने घटना की निंदा करते हुए इसे अक्षम्य अपराध बताया। वहीं, डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को लेकर अपने वकील से सलाह लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

You might also like!