Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
नार्को टेरर फंडिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में 6 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जम्मू सब-जोनल ऑफिस की टीम ने नार्को टेरर फंडिंग मामले में गुरुवार को जम्मू (2 जगह) और कश्मीर (4 जगह) के कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह के कठुआ स्थित आवास पर भी तलाशी की गई.

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च 2022 को पुलिस ने मोहम्मद शरीफ शाह नाम के एक व्यक्ति को उस वक्त पकड़ा था, जब वह कश्मीर से जम्मू तक 6.9 लाख रुपये की हवाला राशि पहुंचाने जा रहा था. यह रकम पूर्व विधायक जतिंदर सिंह को दी जानी थी, जिसका इस्तेमाल जम्मू में अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होना था.
PAK से चल रहा था मॉड्यूल
जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में सैफ दीन, फारूक अहमद नायको, मुबाशिर मुश्ताक फाफू समेत कई लोग शामिल हैं. ये सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के साथ मिलकर एक नार्को टेरर मॉड्यूल चला रहे थे, जिसके जरिए ड्रग्स की तस्करी से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था.
ईडी की जांच में पता चला कि फारूक अहमद नायको ने पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करवाई थी और साल 2021-22 में भारत में इसकी बिक्री से मिले 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम श्रीनगर के बैंक खातों में जमा करवाई गई. बाद में यह पैसा दुबई में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के खातों में ट्रांसफर किया गया ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके. दुबई में जमा हुई यह अवैध रकम आगे चलकर पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंचाई गई.







