Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
पहले आओ पहले पाओ’… लखनऊ में फ्लैट्स खरीदने का मौका, 60 दिन में एकमुश्त भुगतान पर बंपर छूट

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में गुरुवार को आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परिषद की लोकप्रिय पहले आओ, पहले पाओ (First Come, First Serve – FCFS) आवास योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. आवास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए FCFS योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए आवंटन प्रक्रिया में आवेदकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए.

15% एवं 10% की विशेष छूट दी जा रही
आवास आयुक्त ने यह भी बताया कि परिषद का उद्देश्य जनमानस को किफायती एवं निर्विवाद संपत्तियां उपलब्ध करना है, जिसके क्रम में परिषद द्वारा इस योजना के अंतर्गत रिक्त फ्लैट्स पर 15% एवं 10% की विशेष छूट दी जा रही है. FCFS योजना के अंतर्गत उपलब्ध फ्लैट्स पर आवेदकों को 60 दिन में एकमुश्त पूर्ण भुगतान करने पर 15% एवं 61 से 90 दिन के अंतर्गत एकमुश्त पूर्ण भुगतान करने पर 10% की आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है.
यह छूट केवल पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) योजना के अंतर्गत उपलब्ध रिक्त फ्लैट्स पर लागू होगी. योजना सीमित अवधि के लिए प्रभावी रहेगी और 31 जनवरी 2026 तक मान्य होगी. यह पहल नागरिकों को किफायती, पारदर्शी और समयबद्ध आवास सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
4 दिनों में ही 300 से अधिक फ्लैट्स की बुकिंग
इस अवसर विभिन्न बैंकों एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, आईडीएफसी, पीएनबी एवं अन्य से सहयोग की अपील करते हुए आवास आयुक्त द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से भी इस योजना में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया गया. उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदारों की लोन प्रक्रिया को सरल और प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि खरीदार समयसीमा में भुगतान कर इस आकर्षक छूट का लाभ उठा सकें. इस योजना में जनता का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. विगत चार दिनों में ही 300 से अधिक फ्लैट्स की बुकिंग की जा चुकी है.
हर नागरिक को घर मिले
इस क्रम में आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि यह योजना न केवल नागरिकों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि परिषद की विश्वसनीयता और सेवा भावना को भी मजबूत बनाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदन और आवंटन प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से त्वरित रूप में संपन्न की जाएं. इच्छुक आवेदक योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन बुकिंग के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (https://uphdb.in/fcfss) या टोल फ्री नंबर (1800 180 5333) पर संपर्क कर सकते हैं.







