Breaking

अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 18 February 2026

post


Advertisement

रायपुर। अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के प्रकरण में फरार आरोपी सुखराज सिंह एवं सत्यम चंद्राकर  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना कबीर नगर के  धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में  27.12.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि कबीर नगर फेस 01 में हरप्रीत कौर नामक महिला अपने घर के से अवैध मादक पदार्थ हेरोईन रखकर बेचने का कार्य कर रही है कि सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दिया गया था जिस पर आरोपिया हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम हेराईन कीमती 3,20,000 रूपये जप्त किया गया था एवं आरोपिया के पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम कीमती 1,60,000/ रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था, एवं प्रकरण में सुखराज सिंह निवासी भिलाई एवं सत्यम चंद्राकर निवासी डीडी नगर फरार थे।

          मुखबिर लगाकर लगातार पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान 18.02.2026 को सुखराज सिंग एवं सत्यम चन्द्राकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुखराज सिंग द्वारा खारून नदी रेल्वे ब्रिज के नीचे जमीन पर दबाकर 7.12 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती 1,40,000 रूपये निकालकर पेश करने पर प्रकरण में जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायलय पेश किया गया है । 


*गिरफ्तार आरोपी -*

*01) सुखराज सिंग पिता संतोख सिंग उम्र 27 वर्ष साकिन सनातन नगर कोहका भिलाई सड़क नं. 14, म.नं. 14, थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)*


*02)सत्यम चन्द्राकर पिता दिलीप चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन सुंदर नगर वासुदेव अस्पताल के सामने चन्द्राकर काम्पलेक्स थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग.)*

You might also like!