Breaking

9 दुकानदारों पर गन्दगी फैलाने पर 7000 रूपये जुर्माना किया0*

Chhattisgarh 13 January 2026

post


Advertisement

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र और रेल्वे स्टेशन मार्ग में 9 दुकानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. 

औचक निरीक्षण के दौरान उक्त सम्बंधित दुकानों में गन्दगी मिली और गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह से सही मिली.

इस पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित 9 दुकान संचालकों  को भविष्य के लिये नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 7000 रूपये का जुर्माना किया गया. और रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को बाजार क्षेत्र में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

You might also like!