Breaking

हेरोईन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 16 January 2026

post


Advertisement

रायपुर। मादक पदार्थ हेरोईन 25.27 ग्राम के साथ 02 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि  थाना आमानाका टीम को  16.01.26 को  थाना में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई नया बाईपास बिलासपुर रोड वीर सिंह चाय ठेला के पास टाटीबंध रायपुर में  दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमाक सीजी-25-एल-6891  के साथ खडे जो अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) अपने कब्जे में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते इंतजार कर रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी  आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये  व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना 1.राकेश कुमार पिता तुला उर्फ आशीक सिख  उम्र 42 साल पता गुरहर साये थाना गुरहर साये  जिला फिरोजपुर पंजाब । 02हरभजन सिंग पिता रतन सिंग औलक उम्र 40 साल पता वीर सावरकर नगर ईडब्लुएस699 राम जनकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर  का होना बताये जिनके कब्जे से तलाशी लेने पर आरोपी राकेश कुमार से जप्त मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा 15.32 ग्राम  आरोपी हरभजन सिंग से जप्त मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा 9.95 ग्राम किमती करीबन 95000/- रूपये व मोटर सायकिल क्रमाक सीजी-25-एल---6891 किमती कुल मादक पदार्थ हेरोईन 25.27 ग्राम कुल जुमला किमती 2,67,700/- रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया  आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक17/26धारा - 21 (B) NDPS ACT  का अपराध  दर्ज किया गया है

You might also like!