Breaking

हाई कोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, जल्दी करे आवेदन

Chhattisgarh 02 May 2026 (24)

post

बिलासपुर। हाई कोर्ट बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट के 38 डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी 12 मई तक व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Advertisement

आवेदन में त्रुटि सुधार 13 से 15 मई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा रायपुर और बिलासपुर में ही 28 जून को संभावित है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के साथ ही स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। 

परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। 

You might also like!