Breaking

धमतरी: बागतराई में निकला 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर; 2 महीने में 10 से ज्यादा रेस्क्यू, ग्रामीणों में बढ़ता खौफ..

Chhattisgarh RRT News Desk 10 February 2026

post

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम बागतराई (रावा) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक खेत के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर रेंगते हुए देखा। विशालकाय अजगर को देखते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि अजगर ने किसी भी इंसान या मवेशी को नुकसान नहीं पहुँचाया।

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन:

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल वन्यजीव प्रेमियों और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक भारी-भरकम अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर इतना भारी और लंबा था कि उसे काबू करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया है।

2 महीने में 10 से ज्यादा केस:

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीनों के भीतर इस क्षेत्र में सांप निकलने की यह 10वीं से अधिक घटना है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड कम होने और मौसम में बदलाव के साथ ही जहरीले और विशालकाय सांप बिलों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार निकल रहे सांपों के कारण अब लोग अपने खेतों और बाड़ियों में जाने से डरने लगे हैं।

विशेषज्ञों की राय:

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के आसपास जंगलों की कटाई और जलस्रोतों के पास निर्माण कार्य होने की वजह से ये जीव भोजन की तलाश में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।

You might also like!