Breaking

रायपुर पश्चिम में विकास की नई इबारत: विधायक राजेश मूणत ने दी ₹3.16 करोड़ के कार्यों की सौगात, संत रविदास वार्ड में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल...

Chhattisgarh RRT News Desk 07 February 2026

post

रायपुर पश्चिम विधानसभा को विकास का 'मॉडल' बनाने की दिशा में विधायक राजेश मूणत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए आज मूणत ने क्षेत्रवासियों को ₹3.16 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सुगम आवागमन और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं कोई एहसान नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब ने विधायक की सक्रियता पर अपनी मुहर लगा दी, जहाँ झंडा चौक में आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ इन घोषणाओं का स्वागत हुआ।

Advertisement

क्षेत्र के कायाकल्प के लिए ₹2.34 करोड़ की लागत से सड़कों के डामरीकरण और कंक्रीटीकरण का भूमिपूजन किया गया। खमतराई से लेकर तिलक नगर तक की सड़कों के सुदृढ़ीकरण से अब जनता को धूल और कीचड़ से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक मूणत ने जोर देकर कहा कि बेहतर सड़कें न केवल धूल मुक्त वातावरण प्रदान कर स्वास्थ्य में सुधार करेंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और यातायात को भी नई गति देंगी। साथ ही, वीर शिवाजी वार्ड स्कूल में ₹25 लाख के अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्रों के लिए शिक्षा की राह और आसान होगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'क्रांति' लाते हुए विधायक ने संत रविदास वार्ड में 100 बिस्तर के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। इसकी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण शुरू होगा। वहीं, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में ₹38.45 लाख की लागत से बने नए ओपीडी और दवा केंद्र का लोकार्पण भी किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को अब इलाज के लिए दूर भटकने की जरूरत नहीं होगी। महिलाओं और बच्चों के लिए 'महतारी सदन' (अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र) का निर्माण विधायक की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक का एक अलग 'तेवर' भी देखने को मिला। जब नागरिकों ने नाली और सफाई की समस्या रखी, तो मूणत ने मंच से ही जोन कमिश्नर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 48 घंटे के भीतर नई नालियों का एस्टीमेट तैयार करने और अधिकारियों को गलियों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने भी विधायक के विजन की सराहना करते हुए कहा कि राजेश मूणत आगामी 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं, जिसका फल अब धरातल पर दिखने लगा है।

You might also like!