रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके में स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज
आयल फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना से फैक्ट्री सहित आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आगजनी की घटना की तत्काल खबर दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की घटना स्थल पहुंच कर आग पर काबू करने कोशिश शुरू कर दी गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस सहित दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुकी है।








