Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

RRT News - मुंबई: भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे युग का आज अंत हो गया है। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार (12 अप्रैल 2026) को अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनके निधन की खबर से न केवल फिल्म जगत बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा जी के पुत्र आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह 11 बजे उनके लोअर परेल स्थित आवास 'कासा ग्रांडे' में रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सात दशकों से अधिक के अपने करियर में आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गाने गाए और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा ताई की आवाज ने भारतीय सिनेमा के कई दौर को परिभाषित किया। 'दम मारो दम' से लेकर 'दिल चीज क्या है' जैसे कालजयी गीतों के जरिए वे हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी। संगीत की दुनिया में उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।







