Breaking
- Khairagarh Music University: छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर...
- Electric Bus Service Durg: नवंबर से दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बस...
- Orange Oakleaf Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली की पहचान, सूख...
- Mega Railway Terminal Chhattisgarh: नवा रायपुर में मेगा रेल टर्मिनल की चर्चा ...
- Raipur Digital Arrest Scam: NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को 5 दिन तक डराया,...
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
LPG Booking Rules : 1 मई 2026 से LPG नियमों में बड़ा बदलाव: बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी पर असर

LPG Booking Rules : नई दिल्ली: 1 मई 2026 से LPG गैस से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ये बदलाव बुकिंग समय, डिलीवरी प्रक्रिया, सब्सिडी और कीमतों से जुड़े हैं।

बुकिंग के नियम सख्त
अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा इंतजार करना होगा। शहरी क्षेत्रों में जहां पहले 21 दिन बाद बुकिंग संभव थी, अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है।
डिलीवरी के लिए OTP जरूरी
गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय अब उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डिलीवरी एजेंट को बताना होगा। इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और गलत डिलीवरी को रोकना है।
eKYC अनिवार्य, तभी मिलेगी सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC अब अनिवार्य कर दी गई है। eKYC पूरा नहीं होने पर सब्सिडी का लाभ रुक सकता है।
कीमतों में बदलाव की संभावना
हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। माना जा रहा है कि 1 मई के बाद कीमतों में फिर बदलाव हो सकता है।
PNG की ओर बढ़ावा
सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दे रही है। जिन क्षेत्रों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को एक निश्चित समय के भीतर PNG कनेक्शन लेने के लिए कहा जा सकता है। समय पर ऐसा न करने पर भविष्य में LPG सप्लाई बंद होने की आशंका भी जताई जा रही है।
कैसे करें LPG बुकिंग?
उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग कई माध्यमों से कर सकते हैं:
- WhatsApp: कंपनी के आधिकारिक नंबर पर ‘Hi’ या ‘REFILL’ भेजकर
- मिस्ड कॉल/IVRS: रजिस्टर्ड नंबर से कॉल या मिस्ड कॉल देकर
- SMS: ‘LPG’ या ‘REFILL’ लिखकर भेजकर
- मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए
ध्यान रखें कि बुकिंग हमेशा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें।







