Breaking

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Chhattisgarh 31 January 2026

post


Advertisement


रायपुर, 31 जनवरी 2023/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विकासखंड लखनपुर के ग्राम बिनकरा, बगदर्री एवं जमगला में आयोजित खेल प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन व टीम भावना की सीख पर जोर दिया।  लखनपुर विकासखंड के इन ग्रामीण क्षेत्रों में चले भव्य खेल आयोजन में श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों से भेंट की तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। स्थानीय युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने माहौल को रोमांचक बना दिया। मंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा सभी को निरंतर प्रयास की प्रेरणा दी।


श्री अग्रवाल ने कहा, कि खेल हमें अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली और टीम भावना के साथ कार्य करने की सीख देता है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को सक्रिय रहने तथा खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हमारी असीम ऊर्जा से परिपूर्ण युवा शक्ति के साथ है। उन्होंने राज्य सरकार की खेल नीतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं निखरेंगी। युवाओं से अपील की कि वे खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

You might also like!