Breaking
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: न्यायधानी नाइट्स की लगातार तीसरी जीत, बैलाडी...
- Chhattisgarh Road Safety Action: छत्तीसगढ़ में वाहनों की सघन जांच का अभियान, ...
- Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का कार्...
- Chhattisgarh Dhan Kharidi Rules Changed: छत्तीसगढ़ में धान बेचने के नियमों मे...
- Chhattisgarh Teacher Leave Update: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए ब...
नगर निगम जोन 1 का जन-जागरूकता अभियान, 'चार डिब्बा' सफाई प्रणाली और जनगणना 2027 को लेकर नागरिकों को किया जागरूक

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, जोन 1 के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन के नेतृत्व और जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर व जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में निगम की टीम ने वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत खमतराई बाजार, चावड़ी और वीर शिवाजी उद्यान में नागरिकों और व्यापारियों से संपर्क किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2026' के मापदंडों को प्राप्त करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रति आमजन को शिक्षित करना था।

अभियान के दौरान नागरिकों को 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील 'चार डिब्बा सफाई प्रणाली' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निगम अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए अब घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन रखना अनिवार्य है: हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले डस्टबिन में सूखा कचरा, लाल डस्टबिन में सेनेटरी कचरा और काले डस्टबिन में विशेष देखभाल (हजार्डस) वाला कचरा एकत्रित करना है। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे अपने कचरे को पृथक-पृथक कर सफाई मित्रों को ही सौंपें, ताकि रायपुर को एक स्वच्छ और आदर्श राजधानी शहर बनाया जा सके।
स्वच्छता के साथ ही जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा ने आगामी 'जनगणना 2027' के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण अभियान 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान घर-घर आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को परिवार की पूर्ण और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। निगम प्रशासन ने विश्वास जताया कि यदि रायपुर के नागरिक स्वच्छता नियमों का पालन करें और जनगणना में अपनी सही जानकारी प्रदान करें, तो शहर न केवल स्वच्छ बनेगा बल्कि विकास के पथ पर भी तेजी से अग्रसर होगा।







