Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो बैठे 9 मरीज; बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

रायपुर: बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 अक्टूबर को हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी तक चली गई, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की ओर से 24 अक्टूबर को एक विशेष सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया था। इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया, जिसमें से 9 मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है, इसमें एक पुरुष और आठ महिलाएं हैं। शुरुआती दो दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे मरीजों की आंखों में जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने की शिकायतें सामने आने लगीं। कुछ मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है।
मरीजों को मेकाहारा में अस्पताल में भर्ती कराया गया
स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय चिकित्सकों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी और सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को सभी मरीजों को मेकाहारा के नेत्र विभाग में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में संक्रमण की संभावना जताई है, हालांकि सटीक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
संक्रमण की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों या दवाओं में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। वहीं बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों की बैठक ली है।







