Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
E20 ईंधन विवाद पर नितिन गडकरी का जवाब: बोले- इथेनॉल प्रोडक्शन से मुझे कोई निजी फायदा नहीं

नई दिल्ली।इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहली बार विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इथेनॉल उत्पादन में उनकी हिस्सेदारी केवल 0.07 प्रतिशत है, इसलिए इस नीति से उन्हें कोई निजी लाभ नहीं मिलता।

एक विशेष बातचीत में गडकरी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का उद्देश्य देश की ईंधन आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
गडकरी ने यह भी चुनौती दी कि यदि कोई यह साबित कर दे कि E20 ईंधन के उपयोग से किसी पेट्रोल वाहन को नुकसान हुआ है, तो वह उसके प्रमाण प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे दावों का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है।
केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति भविष्य में भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित ईंधन अभियान को नई मजबूती देगी।







