Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
सफाई नियमों की अनदेखी पर निगम का एक्शन, 8 संस्थानों से ₹14,300 का ई-चालान वसूला

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-2 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर 8 संस्थानों से कुल 14,300 रुपये का ई-चालान वसूला गया।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की मौजूदगी में की गई।
निरीक्षण के दौरान जनशिकायतों को सही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सभी संचालकों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।







