रायपुर।*पिस्टल के साथ आरोपी नंदू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि 15.02.26 को थाना पंडरी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
आरोपी नंदू शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग पिस्टल एवं 01 नग खाली मैग्जीन* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।








