Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
मन की बात' में पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ का जिक्र, अंबिकापुर नगर निगम के 'गार्बेज कैफे' की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 127वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। छठ महापर्व की शुभकामनाओं के साथ ही पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर', 'जीएसटी बचत उत्सव' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की एक अनोखी पहल का विशेष उल्लेख करते हुए अंबिकापुर नगर निगम की सराहना की।

प्लास्टिक कचरे के बदले मिलता है भरपेट भोजन
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे 'गार्बेज कैफे' (Garbage Cafe) की पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने बताया, “छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है।”
योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “अगर कोई एक किलो से ज़्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफ़े अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।”
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया अंबिकापुर नगर निगम का यह कदम देश भर के लिए एक प्रेरणास्रोत है। पीएम मोदी ने इस अनूठी पहल के माध्यम से स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।







