Breaking

RAIPUR ACCIDENT : सिलतरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत; बेसहारा हुआ परिवार

Chhattisgarh RRT News Desk 15 February 2026

post

RAIPUR ACCIDENT : रायपुर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 33 वर्षीय श्रमिक बोधीराम चौहान की जान चली गई। अविनाश लॉजिस्टिक पार्क के पास एक तेज रफ्तार ट्रक (CG 04 J 5043) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement


मृतक की पहचान बोधीराम चौहान, निवासी सरायपाली हुई है। वह सिलतरा की श्रीराम प्लास्ट फैक्ट्री में कार्यरत था। कुछ साल पहले बोधीराम के बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने वृद्ध माता-पिता का इकलौता सहारा था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक 3 साल का बेटा छोड़ गया है।धरसींवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है।

You might also like!