Breaking

RAIPUR ACCIDENT : आरंग में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत एक घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 08 February 2026

post

RAIPUR ACCIDENT : आरंग, शनिवार को आरंग में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला घायल है। मिली जानकारी के अनुसार गुल्लू के रहने वाले नंदकुमार लोधी, राजकुमारी लोधी और कुंती लोधी एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। जिसके बाद तीनों मोसा० क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 0271 से अपने गाँव गुल्लू जा रहे थे तभी ग्राम अमेठी में बजरंग कैमिकल फैक्टरी के पास तेज़ रफ्तार से आ रही धान से लोड ट्रक क्रमांक CG08Z9541ने सामने मोटर साइकल को टक्कर मार दी।

Advertisement


 घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद बचाव और राहत में लगे लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुचाया। कुंती लोधी (62) को चिकिसकों को मृत घोषित कर दिया और नंद कुमार को हायर फेसिलिटी सेंटर रायपुर रेफर कर दिया जहॉं उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल महिला इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके में पहुची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के हिरासत में लिया है। घटना में पुलिस ने मर्ग अपराध कायम कर मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। हादसे के बाद से गुल्लू गांव में मातम पसरा हुआ है।

You might also like!