RAIPUR ACCIDENT : अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
बताया जा रहा है, बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने आई बाइक को चालक संभाल नहीं सका और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।








