Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
मानसून शुरू होते ही एक्शन में रायपुर नगर निगम, महापौर ने जलभराव रोकने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर में मानसून की बारिश शुरू होते ही नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। महापौर मीनल चौबे ने बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ और सभी 10 जोनों के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी कार्यालय में बैठने के बजाय फील्ड में रहकर जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और शिकायत मिलते ही तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान करें।

महापौर ने सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण करने तथा नालियों और जल निकासी व्यवस्था की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी बारिश के दौरान पानी भरने की सूचना मिले, वहां तुरंत सफाई कराकर जल निकासी बहाल की जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
महापौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है तो संबंधित जोन के अधिकारी इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







