रायपुर। 69 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता,दिनांक 17 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है उक्त प्रतियोगिता में कुल 15 राज्यों- आंध्र प्रदेश बिहार चंडीगढ़ सीबीएसई दिल्ली गुजरात झारखंड जम्मू कश्मीर मध्य प्रदेश पंजाब तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश विद्या भारती और छत्तीसगढ़ की बालक बालिका की टीमे शामिल होंगी उक्त प्रतियोगिता में 114 बालक और 116 बालिका अपने प्रदर्शन करेंगे कल 230 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे यह 17 वर्ष आयु वर्ग में संपन्न होगा, खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था बालकों हेतु होटल ओकासु और होटल गुरु कृपा में किया गया है वहीं बालिका हेतु होटल सिटी सेंटर में किया गया
*गतका का खेल का इतिहास*
गत का खेल पंजाब का एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट व आत्म रक्षा की कला है जिसमें तलवार ढाल लाठी ( जिसे गतका कहते हैं) का इस्तेमाल होता है प्राचीन समय में ये आत्मरक्षा हेतु सिखों के गुरुओं द्वारा इसे उपयोग में लाया जाता था तथा समय बीतने पर यह मार्शल आर्ट खेलों में भी तब्दील हो गया वर्तमान में यह खेल संपूर्ण भारत में प्रचलित हो चला है तथा खेलों के साथ-साथ आत्मरक्षा हेतु भी इसका प्रयोग होने लगा है इसमें सोटी डंडा वह फरवरी दल व अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग किया जाता है इस खेल को खेलते समय शरीर को चोट ना लगे यह सहीतू सुरक्षात्मक उपकरण भी पहने जाते हैं,
दिनांक 17 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के हाल मे उक्त प्रतियोगिता का सुभारम्भ होने जा रहा है, आप सभी सम्माननीय बंधुगण उक्त आयोजन मे सादर आमंत्रित है ????????








