Breaking
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया द...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष अभियान 5.0 जोरों पर

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के नोडल विभाग के साथ सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने उल्लेखनीय गति पकड़ ली है। विशेष अभियान 5.0 का प्रारंभिक चरण (16-30 सितंबर, 2025) 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हो गया और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो देश भर में डीएसटी के अंतर्गत सभी स्वायत्त संस्थानों और अधीनस्थ कार्यालयों की व्यापक भागीदारी से स्पष्ट है।
अभियान के मध्यावधि के दौरान विभिन्न स्वायत्त संस्थानों और डीएसटी के अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा 433 स्वच्छता स्थलों पर अभियान संचालित किए जा चुके हैं, जो तैयारी चरण के दौरान 318 अभियान स्थलों के लक्ष्य से अधिक हैं। इसके अतिरिक्त, 12,160 भौतिक फाइलों और 1,132 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है, जिसके परिणामस्वरूप 17 अक्टूबर 2025 तक 5,133 भौतिक फाइलों की छंटाई और 740 ई-फाइलों को बंद किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्यों को भी पार कर गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 1,15,582 वर्ग फुट कार्यालय स्थान मुक्त हुआ है, जो स्वच्छता और कार्यस्थल दक्षता के लिए विभाग की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोक शिकायत (पीजी) और उसकी अपीलों को निपटाने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 90 लोक शिकायतों के लक्ष्य में से 63 का निस्तारण हो चुका है और 7 अपीलों में से 4 का निपटारा किया गया। 8 वाआईपी संदर्भों में से 3 का उत्तर भी दियाजा चुका है।
कार्यान्वयन चरण के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तैयारी चरण में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालयों द्वारा नियमित रूप से ट्वीट और अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी किए जा रहे हैं, जिससे #SpecialCampaign5.0 को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल रही है।







