Breaking

10वीं-12वीं के छात्रों के पास पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, 14 मई से पहले कर ले आवेदन

Chhattisgarh RRT News Desk 01 May 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट में जारी कर दिए हैं। अब परिणाम घोषित होने वाले दिनांक से 15 दिन के अंदर विद्यार्थी पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 14 मई तक स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

परीक्षार्थी उक्त प्रक्रिया के लिए निर्धारित प्रारूप मंडल की वेबसाइट से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखंड की संस्थाओं में शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही मंडल की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन भी यह आवेदन किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, अब पुनर्मूल्यांकन में छात्रों के अंक कम नहीं होंगे।

यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे। इसमें 1 अंक की भी वृद्धि या कमी पूरी तरह मान्य होगी। वहीं, प्रदेश के 11 आदिवासी और नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर मोहला के छात्रों को पुनर्मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। यह छूट री-टोटलिंग और फोटोकॉपी के शुल्क पर लागू नहीं होगी। 

पुनर्मूल्यांकन दो मूल्यांकनकर्ताओं से

पुनर्मूल्यांकन में आंसर शीट की जांच दो अलग-अलग मूल्यांकनकर्ताओं से कराई जाएगी। दोनों के औसत अंक में 5त्न या उससे अधिक की वृद्धि होने पर ही नंबर बढ़ाए जाएंगे। इसमें छात्रों को नंबर घटने का डर नहीं रहेगा, क्योंकि नंबर कम होने की स्थिति में पुराने अंक यथावत रहेंगे। पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका कराने के बाद मंडल हुए बदलाव  की संशोधित मार्कशीट स्कूलों  को भेजेगा। 



You might also like!