Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Sunetra Pawar Deputy CM Oath : सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री, शनिवार शाम लेंगी शपथ

Sunetra Pawar Deputy CM Oath : मुंबई/पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली उपमुख्यमंत्री होंगी। वह शनिवार शाम विधानभवन में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर मंथन चल रहा था, जिस पर अब विराम लग गया है।

शुक्रवार को एनसीपी के शीर्ष नेताओं की आपात बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम पर सर्वसम्मति बनी। पार्टी नेताओं के आग्रह पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। इसके बाद औपचारिक रूप से उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया।
विधानभवन में विधायक दल की बैठक
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे विधानभवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद शाम को सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अहम बैठक
शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एनसीपी की शीर्ष नेतृत्व बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और सुनेत्रा पवार शामिल रहीं। बैठक में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
पोर्टफोलियो आवंटन पर भी मंथन
बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन को लेकर भी गहन चर्चा हुई। एनसीपी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लिया जाएगा। इसी क्रम में सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “सुनेत्रा पवार के अनुभव और सामाजिक योगदान से सरकार को मजबूती मिलेगी। यह निर्णय राज्य की स्थिरता और सुचारु प्रशासन के हित में है।”
मुख्यमंत्री से सहमति के बाद ही विधायक दल की बैठक और शपथ समारोह के समय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।







