Breaking
- Chhattisgarh Politics on Birsa Munda: भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर छिड़ी सियास...
- Mahasamund Constable Found Hanging: जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला आरक्ष...
- Kanker Pressure Cooker IED Recovered: जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में मिला 3 किलो का ...
- Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यट...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम...
- Crime News: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, लहूलुहान हालत में बचकर भागी तो ...
- Murder News: मां पर हमला देख भड़का बेटा, टांगी से वार कर मामा की कर दी हत्या;...
- Korba Elderly Woman Murder: मुंह में कपड़ा ठूंसकर और नायलॉन की रस्सी से गला घ...
- Raipur Lok Adalat 2026 – 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, 8 दिसंबर तक करा सकेंगे...
- Chhattisgarh Weather Alert – छत्तीसगढ़ में तूफान 'अकवान' का असर, भारी बारिश औ...
Murder News: मां पर हमला देख भड़का बेटा, टांगी से वार कर मामा की कर दी हत्या; आरोपी फरार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपनी मां को पीटता देख गुस्साए बेटे ने अपने ही मामा पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छन्दना कोरवा उर्फ छन्ना (उम्र 21 वर्ष) अपनी मां बयालो बाई और गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ आधार कार्ड तथा राशन कार्ड का केवाईसी कराने के लिए गया था। केवाईसी का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण सभी लोग ग्राम रवई बीजापारा में मंगल राम कोरवा के घर रुक गए थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी और मां के साथ मारपीट व हमला होते देख छन्दना कोरवा आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने वहां मौजूद टांगी से अपने मामा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, इसी बीच आरोपी युवक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।






