Breaking

संदिग्ध मौत पर बवाल: बहन ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मैनपुर पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

Chhattisgarh 05 July 2026

post

गरियाबंद। मैनपुर थाना क्षेत्र में युवक आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की बहन आकांक्षा कश्यप ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि संज्ञेय अपराध की सूचना देने के बावजूद मैनपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 173(4) के तहत अपराध दर्ज करने तथा संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

आवेदन के अनुसार, 29 जून 2026 की रात आकाश कश्यप के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल आकाश का इलाज गरियाबंद जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां 1 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से था, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच और सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की गई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।

You might also like!