Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
तब तक मैं भी फॉर्म नहीं भरूंगी… जानें SIR को लेकर ऐसा क्यों बोलीं सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बीएलओ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पहुंच गए. वो गणना फॉर्म लेकर पहुंचे थे. हालांकि, सीएम ममता ने कहा है कि जब तक बंगाल के सभी लोग ये फॉर्म नहीं भरेंगे, वो फॉर्म नहीं भरेंगी. अपने इस ऐलान को लेकर उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है. सीएम ममता ने लिखा, कल बीएलओ प्रभारी हमारे मोहल्ले में आए थे. वो मेरे निवास कार्यालय में आए और पता लगाया कि निवास में कितने मतदाता हैं और उन्हें फॉर्म दिए. जब तक बंगाल का हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरता, मैंने फॉर्म नहीं भरूंगी.

गौरतलब है कि तृणमूल बंगाल में एसआईआर की शुरुआत को लेकर मुखर रही है. ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि वह बंगाल में एसआईआर शुरू नहीं होने देंगी. मंगलवार को जब एसआईआर की शुरुआत हुई तो अभिषेक-ममता सड़क पर उतर आए. उन्होंने जोड़ासांको में अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे से ठाकुरबाड़ी तक जुलूस निकाला. मुख्यमंत्री ने कहा, हम शुरू से ही इससे सख्ती से निपट रहे हैं. अगर एक भी नाम छूट गया तो हम बीजेपी की सरकार को गिरा देंगे.
तो यह गैरकानूनी है: सुकांत मजूमदार
इस संबंध में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, अगर ममता बनर्जी दावा करती हैं कि उन्होंने बीएलओ से खुद फॉर्म नहीं लिया तो यह एक गैरकानूनी कृत्य है. आयोग ने कहा कि परिवार में किसी को या खुद फॉर्म लेने के लिए मौजूद होना चाहिए. अगर वह अब इसे नहीं लेती हैं तो यह उन पर निर्भर है कि वह फॉर्म भरती हैं और जमा करती हैं या नहीं. अब अगर वह बांग्लादेशियों, पाकिस्तानियों और अफगानियों को बंगाल का मतदाता बनाना चाहती हैं, तो ऐसा नहीं हो सकता.
गणना फॉर्म को लेकर क्या बोलीं ममता
बता दें कि बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे बूथ संख्या 77 के बीएलओ अमित कुमार रॉय मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे. वो गणना फॉर्म लेकर वहां से चले गए. इसके बाद ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थानों ने लिखा है कि ममता बनर्जी ने फॉर्म अपने हाथ में ले लिया है. यह खबर पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और जानबूझकर किया गया दुष्प्रचार है.







