Breaking

टैरिफ चाल में ट्रंप कामयाब... चीन से मनवाई अपनी शर्त, अब अमेरिका को ये 3 फायदे

National RRT News Desk 30 October 2025

post

अमेरिका और चीन में बात बन गई है, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की करीब छह साल के बाद एक-दूसरे के आमने-सामने बैठकर बात हुई। साउथ कोरिया बुसान शहर में बैठक में दुनिया की इन दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के राष्ट्रपतियों के बीच टैरिफ से लेकर आयात-निर्यात से जुड़े कई उलझे मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक के बाद ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए चीन पर टैरिफ घटाने का अपडेट दिया। इसके साथ ही उन्होंने चीन से अपनी बात मनवाने का भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि चीन रेयर अर्थ निर्यात शुरू करने और सोयाबीन खरीद के लिए मान गया है।  

Advertisement

ट्रंप-जिनपिंग में टैरिफ घटाने पर सहमति

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी ट्रेड टेंशन के बीच अब Donald Trump-Xi Jinping ने बैठक करके कई मुद्दों को सुलझा लिया है। करीब 2 घंटे की लंबी बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि चीन पर टैरिफ (US Tariff On China) 10% घटाया जाएगा और इसे 57% से 47% किया जाएगा। उन्होंने शी जिनपिंग के साथ अपनी इस बैठक को शानदार करार दिया और कहा कि ये अमेरिका-चीन संबंधों में एक नई और अच्छी शुरुआत है। 


डील से US को तीन तरफा फायदा

अमेरिका ने चीन पर टैरिफ में कटौती करने पर अपनी रजामंदी दी है, तो China से अपनी बात भी मनवा ली है। दोनों देशों में बनी सहमति से अमेरिका को तीन तरफा लाभ होगा, पहले फायदे की बात करें, तो China Tariff में 10% कटौती करने के फैसले चीन से आयातित इंडस्ट्रियल और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते हो जाएंगे। इससे अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की लागत में कमी आएगी, तो वहीं महंगाई पर कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

You might also like!