Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
मसाज कराने गए दो तहसीलदारों को युवकों ने पीटा, छत्तीसगढ़ के कोरबा की घटना

कोरबा। ब्यूटी पार्लर गए दो तहसीलदारों की छह युवकों ने पिटाई कर दी। घटना में दोनों तहसीलदार के सिर में गंभीर चोंटे आईं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपितों का दोनों तहसीलदार के ड्राइवर से पार्किंग को लेकर विवाद हो रहा था, जिस पर समझाइश देने बाहर निकले थे।

मंगलवार रात नौ बजे के बीच दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सेलून) गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश करने की जानकारी दी थी। इसलिए मालिश कराने दोनों अलग- अलग गाड़ियों से गए थे। इसी दौरान वहीं कुछ युवक आए और वहां उपस्थित चालकों के साथ विवाद करने लगे।
6 युवकों ने दोनों तहसीलदार पर किया हमला
विवाद बढ़ने पर दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। छह युवकों ने दोनों तहसीलदार पर हमला कर दिया। मारपीट होने पर स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार को पहचान लिया, तब जानकारी मिलते ही युवक वहां से भाग निकले।
दोनों घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी के अनुसार पकड़े गए आरोपित में कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।







