Breaking

CG Viral Video : वर्दी हुई शर्मसार! रतनपुर में नशे की महफिल में वनपाल, चिलम के कश लगाते VIDEO ने मचाया बवाल

Chhattisgarh Jagesh Sahu 28 January 2026

post

बिलासपुर। CG Viral Video : कानून के रक्षक ही जब कानून तोड़ते नज़र आएँ, तो सवाल सिस्टम पर उठना लाज़मी है। बिलासपुर न्यायधानी के रतनपुर क्षेत्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग की साख को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

Advertisement

वायरल वीडियो में रतनपुर क्षेत्र में पदस्थ वनपाल चंदन सिंह पूरी सरकारी वर्दी में खुलेआम नशा करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन हैरानी यहीं खत्म नहीं होती वीडियो में वनपाल न सिर्फ चिलम में गांजा भरकर बेखौफ कश लगाते दिखते हैं, बल्कि उनके साथ चौकीदार और कुछ ग्रामीण भी इस नशे की महफिल में शामिल दिखाई दे रहे हैं।

जिस वर्दी को पहनकर जंगल, वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई जानी चाहिए, उसी वर्दी की गरिमा को तार-तार करता यह दृश्य अब जनचर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकारी वर्दी पहनकर सरेआम नशा करना अब सामान्य बात हो गई है?

वीडियो सामने आने के बाद भी वन विभाग के आला अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या आरोपी वनपाल पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा? फिलहाल, पूरे जिले की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

You might also like!