Breaking

वायरल विडियो पर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही , आरोपी को भेजा जेल

Chhattisgarh 10 February 2026

post


Advertisement

रायपुर।  रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को आतंकित करते हुए डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मामले  में त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान भावेश जंघेल के रूप में की और पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना आज़ाद चौक में  धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

You might also like!