Breaking
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया द...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
अचानक बदला मौसम मिजाज, IMD ने 11 राज्यों में बारिश की जताई संभावना

नई दिल्ली। देश में जहां कुछ दिन पहले लोग लू की मार से परेशान थे, वहीं अब कई राज्यों में अचानक बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने 1 मई और अगले 48 घंटों के लिए धूलभरी आंधी, तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसे रहेगा यूपी-बिहार का मौसम
आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री के आसपास रह सकता है। पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, बिजली और ओले गिरने का अलर्ट है। पटना में तापमान 32-36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश
मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है।
केरल में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1, 2, 3 और 4 मई को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
IMD ने दी ये सलाह
मौसम विभाग ने कहा है कि इस तरह के बदलाव वाले मौसम में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। खेतों में काम कर रहे किसान भारी हवा और बारिश से फसलों का नुकसान रोकने के उपाय करें। यात्रा पर निकलने वाले लोग मौसम अपडेट चेक करें। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान रखें क्योंकि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।







