Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
West Bengal Elections 2026: 15 बूथों पर दोबारा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे


West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर री-पोलिंग होगी। 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के दौरान अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर इन बूथों का मतदान रद्द कर दिया गया।
निर्देशानुसार 2 मई 2026 को इन सभी 15 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से वोटिंग शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने इस री-पोलिंग की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इलाके में मुनादी कराने और सभी उम्मीदवारों को लिखित सूचना देने के निर्देश दिए हैं। मगराहाट पश्चिम के कई स्कूलों और मदरसों के अलग-अलग कमरों में मतदान हो रहा है, जबकि डायमंड हार्बर के चार विद्यालयों में भी एक-एक कमरे में पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
राज्य में इस बार दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और कोलकाता में सात स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। वहीं, बैलेट बॉक्स को लेकर लगाए गए आरोपों को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने खारिज करते हुए कहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही संपन्न हो रही है।







