Breaking

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर एक्शन में प्रशासन: सी एंड डी प्लांट और ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण, तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश

Chhattisgarh RRT News Desk 06 May 2026

post

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जोन 8 की कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले जरवाय क्षेत्र में स्थित सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमॉल्यूशन) प्लांट और कचरा ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता, उपअभियंता और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षक भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर ने प्लांट की कार्यप्रणाली और ट्रांसफर स्टेशन की जमीनी हकीकत को देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर स्थल समीक्षा की और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए।

जोन कमिश्नर ने पर्यावरण सुधार की दृष्टि से प्रशासनिक तैयारियों को और अधिक पुख्ता करने पर जोर दिया। उन्होंने जोन 8 के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वार्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करें ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर क्षेत्र पूरी तरह खरा उतर सके और आम नागरिकों को एक साफ-सुथरा व स्वस्थ वातावरण मिल सके।

You might also like!