रायपुर, 20 जनवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अर्बन टीम डी द्वारा अछोली आंगनबाड़ी केंद्र 4 एवं 5 में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा गिधौरी में 131 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा नेवर एवं साकरा में 233 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय स्कूल चांगोराभाटा में 116 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा 139 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी क्रमांक 1 एवं 2 आमनेर में 155 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा रानीसागर एवं खमतराई में 152 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र घासपारा, वाल्मीकि नगर, जागृति नगर रायपुर में 166 बच्चों की स्क्रीनिंग, पूरे जिले में आज कुल 1028 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।








