Breaking

12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


post


Advertisement

रायपुर। 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपी  को पुलिस ने धर दबोचा है।‌पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी में रितेश दास उर्फ माईकल पिता राजेश दास उम्र 26 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर बनमाली बस्ती थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर और

बजरंगी परिहार पिता गोपाल बहादुर परिहार उम्र 19 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय आशादीप हॉस्पिटल के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर है।घटना की रिपोर्ट प्रार्थिया मीना निर्मलकर निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज कराया कि उसके नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 पंजीकृत है जिसको उसका पति विरेन्द्र निर्मलकर चलाता है। होली त्यौहार होने से 02.03.2026 को उसका पति उक्त ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड न्यू राजेन्द्र नगर में खडी किया था, कि  06.03.2026 के सुबह करीबन 04ः00 बजे ट्रक को खड़ी किये जगह पर जाकर देखा तो उक्त ट्रक नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया का उक्त  ट्रक को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध  धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध आरोपी की पतासाजी शुरू की गई 

सघन पतासाजी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर निवासी रितेश दास उर्फ माईकल तथा बजरंगी परिहार के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों को चोरी हुई वाहन के साथ थाना सलीहा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ने में सफलता मिली।

प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 कीमती लगभग 16,00,000/-(सोलह लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

You might also like!