Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026 : आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए और सर्जरी के बाद भी उनकी रिकवरी जारी है, इसी कारण वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
24 वर्षीय राणा पिछले कुछ सीजन से केकेआर के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने करीब 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और डेथ ओवरों में टीम उनसे बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद कर रही थी। ऐसे में उनके बाहर होने से टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ सकता है।
फिलहाल केकेआर ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि टीम मैनेजमेंट संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश में है।







