Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
महासमुंद में 'अवैध धान' पर प्रशासन का बड़ा प्रहार! गोदामों और सीमा पर 1,400 बोरी धान जब्त; कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

महासमुंद। धान खरीदी सीजन की शुरुआत से पहले ही महासमुंद जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर, मंगलवार देर रात तक राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है, जिसमें करीब 1,400 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।

प्रमुख कार्रवाई और जब्ती:
सराईपाली तहसील: ग्राम बालसी में छापामारी के दौरान अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा धान जब्त किया गया।
ओडिशा सीमा पर सख्ती: नायब तहसीलदार प्रकृति और मंडी टीम ने ओडिशा सीमा से अवैध रूप से लाए जा रहे 80 कट्टा धान को जब्त किया।
पिथौरा तहसील: एसडीएम बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में छोटे लोरम, लालमाटी और गोमती गांवों में छापे मारकर कुल 900 बोरी धान जब्त किया गया।
कलेक्टर की दो टूक चेतावनी
कलेक्टर विनय लंगेह ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों और व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने साफ किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी में अनियमितता या कालाबाजारी को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







