Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा जंगली हाथी, बुजुर्ग की मौत से गांव में दहशत
_2026718_13047_m.webp)
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवतपुर के आश्रित नवापारा में शुक्रवार रात एक जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर झुंड से अलग होते हुए बस्ती में पहुंच गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि हाथी ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वन विभाग की टीम आसपास मौजूद थी, लेकिन जनहानि को टाला नहीं जा सका। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही ग्रामीणों से हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहने, रात के समय जंगल या उसके आसपास जाने से बचने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।







