Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
मिशन बस्तर: आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 'पोस्ट-नक्सल' सुरक्षा मॉडल और 33 जिलों की डायल-112 सेवा की करेंगे शुरुआत

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (17 मई) की शाम अपने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और विकास रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे के दौरान अमित शाह राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों की मौजूदा स्थिति और अंदरूनी इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री आज रात रायपुर में ही विश्राम करेंगे, जिसके बाद अगले दो दिनों तक उनके कई बड़े और रणनीतिक कार्यक्रम तय किए गए हैं।

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 18 मई की सुबह गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता को एक बड़ी सौगात देंगे। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के सभी 33 जिलों के लिए आपातकालीन सेवा 'डायल-112' के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे सीधे बस्तर (जगदलपुर) के लिए रवाना होंगे, जहां वे नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों द्वारा हासिल की गई सफलताओं और भविष्य के रोडमैप पर मंथन करेंगे। इसके अलावा, वे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों, आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों से भी सीधे मुलाकात कर सकते हैं।
इस दौरे का सबसे मुख्य आकर्षण 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होने वाली 'मध्य क्षेत्रीय परिषद' की 26वीं उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद अमित शाह करेंगे। इस ऐतिहासिक बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होने बस्तर पहुंच रहे हैं। बस्तर संभाग में लाल आतंक की कमर टूटने के बाद राष्ट्रीय स्तर की इस पहली बड़ी बैठक को सरकार के 'पोस्ट-नक्सल' विकासवादी नैरेटिव से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे बस्तर में विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी।







