Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 3 गिरफ्तार: महिला से अश्लील हरकत और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस का बड़ा एक्शन

पाटन/अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक बड़ी राजनीतिक और आपराधिक खबर सामने आई है। ग्राम अमलेश्वरडीह में एक महिला के साथ सरेराह अभद्रता करने, अश्लील इशारे करने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी व कांग्रेस नेता (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 7 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे की है। पीड़िता उस समय अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थी। इसी दौरान एक कार (क्रमांक CG04 NE 8055) में सवार होकर कुछ रसूखदार लोग उसके घर के सामने पहुंचे और बिना किसी कारण के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। घर की घंटी बजने पर जब महिला बाहर निकली, तो कार सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू ने उसके पति के बारे में पूछताछ करते हुए बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसे देखते ही अश्लील गालियां दीं, आपत्तिजनक व गंदे इशारे किए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जबरन घर के भीतर घुसने का प्रयास भी किया। शोर-शराबा सुनकर जब महिला के पति उमेश साहू बाहर आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी अंजाम भुगतने की धमकी दी।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की शिकायत मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296, 351(3), 79 एवं 3(5) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रसूखदार कांग्रेस नेता मोनू साहू और उसके दोनों साथियों को दबोच लिया। इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।







