रायपुर। Raipur Crime : रायपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाले आरोपी को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रूपेश साहू पहले भी आगजनी के मामले में जेल जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम अकोलीकला निवासी रूपेश साहू ने दो नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह पर रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की। सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी गलत हरकत की और धक्का देकर गिरा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर थाना आरंग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

.webp)






