Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
बलौदाबाजार के 11 स्कूलों को मिली 3 करोड़ की सौगात, शिक्षा और संस्कार पर सरकार का जोर

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। तिल्दा विकासखंड के शासकीय बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शालेय प्रवेश उत्सव में उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 11 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा भी की गई।

राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है।
मंत्री वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के साथ बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक रंगमंच निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत अधोसंरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में शामिल होगा।







