Breaking
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
- Khairagarh Music University: छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर...
- Electric Bus Service Durg: नवंबर से दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बस...
- Orange Oakleaf Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली की पहचान, सूख...
- Mega Railway Terminal Chhattisgarh: नवा रायपुर में मेगा रेल टर्मिनल की चर्चा ...
- Raipur Digital Arrest Scam: NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को 5 दिन तक डराया,...
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
बिलासपुर ब्रेकिंग: स्कूल में शराबी मास्टर बेकाबू, बच्चों ने संभाला; वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेवारी स्थित प्राथमिक स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पदस्थ प्रधान पाठक (Headmaster) हितेंद्र तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर के बाहर लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मासूम छात्र उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

नशे की हालत में गिरे शिक्षक, बच्चों ने उठाया
यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी स्कूल पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर बाद वह नशे की हालत में स्कूल परिसर से बाहर निकल आए। उनके पीछे-पीछे कुछ बच्चे भी बाहर आए।
स्कूल से निकलते ही वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।
बच्चों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षक खुद को संतुलित नहीं कर पाए और बार-बार गिरते रहे।
इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते ही यह मामला तूल पकड़ गया।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि प्रधान पाठक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और इसकी शिकायतें पहले भी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसे बच्चों की सुरक्षा और स्कूल के शैक्षणिक माहौल से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बताया है।
विभाग में हड़कंप, लिखित शिकायत दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसी बीच, ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने भी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शिवराम टंडन से मुलाकात कर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
गांव के लोगों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि स्कूल का वातावरण सुरक्षित और अनुशासित बना रहे। यह घटना शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता पर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।







