Breaking

CG News: सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बागेश्वर धाम से लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार

Chhattisgarh RRT News Desk 29 July 2026

post

रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुई, जब वह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे थे।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में किरण सिंह देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You might also like!