Breaking

CG News: गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

Chhattisgarh RRT News Desk 29 July 2026

post

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के मार्गदर्शक होते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

You might also like!