Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
BSF Raising Day 2025: प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई

नई दिल्ली। BSF Raising Day 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उनके कर्मियों को बधाई दी है। मोदी ने कहा कि बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। मोदी ने कहा, "वे सबसे चुनौतीपूर्ण कुछ इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया -
"बीएसएफ के स्थापना दिवस पर, उनके सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। बीएसएफ भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च व्यावसायिकता का प्रतीक है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है। वे कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेवा करते हैं। उनकी वीरता के साथ-साथ, उनकी मानवीय भावना भी असाधारण है। हमारे राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के उनके प्रयासों के लिए इस बल को मेरी शुभकामनाएं।"@BSFIndia







